बेटे को देर से आने का कारण पूछा तो बाप को मारपीट और जला कर घायल किया

बावलवाड़ा की घटना 

 | 
crime

उदयपुर 14 अक्टूबर 2024। ज़िले  के बावलवाड़ा थानाक्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक महिला और उसके पति ने जब अपने बेटे से घर देर से आने का कारण पूछा तो उसने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी और उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ईश्वर लाल निवासी बावलवाड़ा ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया की 12 अक्टूबर को उसका बेटा मनोज अपनी माँ के साथ हॉस्पिटल गया था, आने में देर होने पर जब ईश्वरलाल ने उस से देरी होने का कारण पूछा तो दोनों में इस बात को लेकर बहस हो गई, कुछ देर बाद जब वो अपने घर में बैठा था तो उसका बेटा मनोज पेट्रोल लेकर कर आया उसने अपने छोटे भाई को माचिस लाने को कहा और अपने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसने उसे आग लगा दी जिस से उसके कपड़ों में आग लग गई।

अपनी रिपोर्ट में पीड़ित ने पुलिस को बताया की इस पूरी घटना के दौरान उसकी पत्नी भी वहीँ मौजूद थी लेकिन उसने अपने बेटे को ऐसा करने से नहीं रोका।  कुछ देर बाद वो अंदर गई और बिस्तर लेकर उस पर डाल दिए जिस से आग बुझ गई, हालाँकि कुछ देर बाद उसके रिश्तेदार उसे हॉस्पिटल ले गए, लेकिन इस पूरी घटना में उसके एक हाथ, गले और चेहरे पर चोट आई है।  पीड़ित की इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जाँच शुरू कर दी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News