हिरणमगरी के प्रभात नगर में तलवारबाज़ी
हमलावरों ने कार के कांच तोड़े
| Jan 23, 2024, 16:46 IST
उदयपुर 23 जनवरी 2024 । शहर के हिरण मगरी इलाके में देर रात तलवारबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रभात नगर में कुछ बदमाशों ने एक घर के बाहर दरवाजे पर तलवार से हमला किया, तो वहीं बाहर खड़ी कार के कांच भी तोड़े और नुकसान पहुंचाया।
इस मामले में पीड़ित संजू शर्मा और उसकी मां ने हिरण मगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
