उदयपुर मे 15 साल की नाबालिग से रेप का आरोपी मंगेतर गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर किए वायरल
 | 
savina Police station

 

Udaipur Times, Crime News: उदयपुर के सविना थाना पुलिस ने 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी नाबालिग का मंगेतर था। कुछ महीने पहले ही उसके माता-पिता ने दोनों का रिश्ता तय किया था। परिजनों द्वारा रिश्ता तोड़ने के बाद आरोपी ने नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए।

सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया, "15 नवंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति काम पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी आरोपी युवक घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।"

थानाधिकारी ने बताया, "आरोपी ने इस दौरान नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए और किसी को बताने पर धमकी दी। बाद में मां घर लौटी तो पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के साथ बेटी का रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद आरोपी ने नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए।"

मामले की गंभीरता को देखते हुए सविना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News