उदयपुर में पार्किंग विवाद पर मारपीट

घंटाघर क्षेत्र में महिला ऑटो चालक और दुकानदार के बीच झगड़ा बढ़ा, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया

 | 
Alt Text: Woman auto driver and shopkeeper clash over parking dispute in Udaipur Ghantaghar area

उदयपुर 10 अप्रेल 2026 ऑटो पार्किंग को लेकर महिला ड्राइवर और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुराने शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित गढ़िया देवरा इलाके में हुई। एक दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही हंगामा हो गया।

जानकारी के अनुसार, महिला ऑटो ड्राइवर और दुकानदार यशवंत के बीच पहले मामूली बहस हुई, लेकिन दुकानदार द्वारा अपशब्द कहने पर महिला भड़क गई और हाथ में डंडा लेकर दुकान में घुस गई।

इसके बाद दुकानदार ने भी जवाब में महिला पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 3 से 4 मिनट तक डंडों से मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ लोगों ने दुकानदार की भी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दुकानदार को डिटेन कर लिया। पुलिस अब आसपास के लोगों के बयान और वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं दुकानदार का कहना है कि महिला रोज उसकी दुकान के सामने ऑटो खड़ा करती है और टोकने पर विवाद करती है, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #Ghantaghar #OldCityUdaipur #LocalNews #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews #AutoDriver #ParkingDispute #StreetFight #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #CityNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News