उदयपुर के चित्रकूट नगर में बारातियों से भरी होटल में लगी आग

गनीमत रही किसी तरह की जनहानि नहीं हुई

 | 
hotel udaipur

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों  ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर आग को काबू किया

आग से कमरे में लगा फर्नीचर, टीवी, एसी, बिस्तर जलकर हुए राख 

उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित होटल 'क्लोवर इन' के थर्ड फ्लोर पर दोपहर में भीषण आग लग गई। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों  ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर आग को काबू किया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से होटल के कमरे में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार चित्रकूट नगर में स्थित होटल 'क्लोवर इन' में आग लग गई। होटल में आग की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है आग का कारण शार्ट सर्किट है। फायर ऑफिसर शिवजी राम ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर होटल में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिग्रेड की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फैली आग पर काबू पाने फायरकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ पानी का छिड़काव किया। करीब डेढ़ घन्टे की मशक्कत के बाद 2 फायर दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया। एक वैवाहिक समारोह की वजह से कई बाराती भी मौजूद थे। हालांकि गनीमत रही किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग से कमरे में लगा फर्नीचर, टीवी, एसी, बिस्तर जलकर राख हो गए। इस दौरान सुखेर पुलिस भी  होटल पहुंची और बाहर जमा हो रही भीड़ को हटाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News