शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक ड्रम के गोदाम में लगी आग

 नगर निगम की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया

 | 
short circuit

करीब 50 हजार रुपए कीमत के एक दर्जन से ज्यादा ड्रम पूरी तरह जलकर राख हो गए

उदयपुर के आयड़ इलाके में बुधवार सुबह 4.30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते प्लास्टिक ड्रम के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग की सूचना पर पूरे इलाके में भी अल सुबह हड़कंप मच गया। आग लगने की सुचना मिलते ही तुरंत दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों को करीब 2 घंटे की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया है।  

गोदाम मालिक नदीम खान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोदाम में इलेक्ट्रिक बोर्ड से संभवतया शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उसी से निकली चिंगारी से प्लास्टिक ड्रम ने आग पकड़ ली। करीब 50 हजार रुपए कीमत के एक दर्जन से ज्यादा ड्रम पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं सूचना पर भूपालपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News