रेस्टोरेंट में गरम तेल ने अचानक पकड़ी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

फायर बिग्रेड ने 20 मिनट तक की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

 | 
fire

महालक्ष्मी रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग

उदयपुर के एमबी अस्पताल के मुख्य गेट के सामने स्थित नंद मेडिकल स्टोर के ऊपर पहली मंजिल पर महालक्ष्मी रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई । आग इतनी भयावह थी कि 20 मिनट में आग को काबू पाया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट में  रेस्टोरेंट संचालक गेर सिंह ने तुरंत सिलेंडर को अलग कर दिया था। बेकाबू आग को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। शाम करीब 5 बजे सूचना 10 मिनट के अंदर मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे और आग को बुझाने की  मशक्कत शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक गेर सिंह ने बताया कि गरम तेल ने अचानक आग पकड़ ली और पास में पड़े कुछ सामान में भी आग लग गई जिसके चलते खिड़की से एकदम लपटें उठने लगी। एक बार तो बढ़ती आग को देखकर मेडिकल के बाहर खड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि वक्त रहते आग को काबू में कर लिया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News