उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर टेम्पो ट्रेक्स में लगी आग

गोगुन्दा के पास की घटना, कोई जनहानि नहीं 
 | 
उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर टेम्पो ट्रेक्स में लगी आग
गुजराती पर्यटकों से भरी थी टेम्पो ट्रैक्स

उदयपुर 19 फरवरी 2020। उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर आज गुजराती पर्यटकों से भरी टेम्पो ट्रैक्स में आग लग गई। गनीमत रही की ड्राइवर की सूझबूझ से वक्त रहते सभी पर्यटक गाडी से उतार लिए गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।   

बताया जाता है की सभी पर्यटक अंबाजी से दर्शन कर लौट रहे थे की उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर चोरबावडी के निकट आग लगने से पहले उठे धुंए को देखकर ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए सभी 11 पर्यटकों को बाहर निकल लिया। जिससे वह सुरखित बच गए। 

गाडी में आग की सूचना पर हाइवे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है की कुछ दिनों पूर्व भी इसी स्ताहन पर एक फॉर्च्यूनर गाडी में आग लग गयी थी।   
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News