सहेली मार्ग पर वड़ा पाव की दुकान में लगी आग

दुकान जलकर ख़ाक, कोई जनहानि की सूचना नहीं 
 
 | 
आग लगने के सम्भवतया कारण शार्ट सर्किट हो सकता है 
 

उदयपुर 1 फरवरी 2020। शहर के सहेलियों की बाड़ी इलाके में सहेली मार्ग पर आज सुबह 7 बजे एक वड़ा पाव की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान और फर्नीचर झुलस गया। साथ ही आग से पड़ोस में स्थित हेंडीक्राफ्ट के सामान की दुकान में नुक्सान हुआ है। 

आग की सूचना से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दमकल लगाकर आग बुझाई। आग से वड़ा पाव की दुकान जलकर ख़ाक हो गई हालाँकि गनीमत रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई। 

आग लगने का सम्भवतया कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News