Firing का आरोपी History Sheeter डूंगरपुर से गिरफ्तार


Firing का आरोपी History Sheeter डूंगरपुर से गिरफ्तार 

राजसमंद जिले का है History Sheeter

 
History Sheeter Rajsamand arrested

CA Circle पर हुई Firing के मामले में था फरार 

उदयपुर17.2.24 - शहर की सवीना थाना पुलिस ने  21 जनवरी 2024 को शहर के CA Circle पर पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक खांजीपीर निवासी साजिद अहमद पर हुई Firing की घटना में History Sheeter शहजाद सराड़ी के एक साथी इजहार उर्फ़ सेठू को डूंगरपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार आरोपी इजहार सिलावट वाड़ी राजसमंद का रहने वाला है और राजनगर थाने का Hiistory Sheeter है जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। 

पुलिस ने बताया की घटना के बाद से घटना का मुख्य आरोपी शहजाद सराड़ी सहित इजहार भी फरार चल  रहा था , पुलिस उइसकी तलाश में थी इसी को लेकर सवीना थाना पुलिस को सुचना मिली की इजहार डूंगरपुर में पीर बाबा की दरगाह के पास बने एक ठिकाने में छुपा हुआ है।  जिसपर पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया।  इस प्रयास के दौरान वह पहाड़ी पर चढ़ गया और भागते समय फिसल गया जिस से उसके पैर और हाथों चोट आई। 

पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर उदयपुर Savina Police Station  लाया गया जहाँ उस से घटना को लेकर और फरार चल रहे मुख्य आरोपी शहजाद सराड़ी  के बारे में पूछ ताछ  की जा रही है। 

गौरतलब है की पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों साजिद उर्फ़ टोनी और आसिफ खान बक्श उर्फ़ बिल्लू कटोरा को पूर्व में गिरफ्तार केर लिया है। 
  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal