अम्बावगढ़ नई पुलिया पर फायरिंग में 1 घायल

लड़की को लेकर पुराने विवाद का मामला 

 | 
firing

उदयपुर 15 नवंबर 2022 । शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र के अम्बावगढ़ पुलिया स्थित होटल मधुरसा के संचालक सुधीर पाटून नामक व्यक्ति पर पड़ौस के एक होटल के कर्मचारी खुमेल ने फायरिंग कर दी। घटना में घायल सुधीर के घुटने पर गोली लगी है। वहीँ आरोपी मौके से फरार हो गया है। 

बताया जा रहा है की लीज़ पर चला रहे होटल मधुरसा के सुधीर और आरोप खुमेल के बीच किसी लड़की को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।  इसी के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इधर, फायरिंग की खबर मिलते ही मौके पर अम्बामाता थाना पुलिस और घंटाघर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने घायल सुधीर को उपचार के लिए एमबी अस्पताल पहुँचाया।  वहीँ होटल में लगे सीसीटीवी केमरो की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपी अपने सभी ठिकानो से फरार है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News