करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष पर गोली चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद से ही फरार था 

 | 
kaRNI SENA

उदयपुर। श्री करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया पर जान से मरने की नियत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी सुनील सोनी उर्फ़ सोनू को गिरफ्तार किया है। इस पर इस पूरी घटना के मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह का साथ देने का आरोप है जिसके चलते पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है, सोनू घटना के दिन से ही फरार चल रहा था था और पुलिस इसकी तलाश में थी। 

वहीं दूसरी ओर घटना के मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह को पुलिस ने घटना के समय ही गिरफ्तार कर लिया था उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहाँ कोर्ट ने उसके पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि को दो दिन के लिए बढ़ा दिया। अब पुलिस इसे दो दिन के बाद एक बार फिर कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। 

थानाधिकारी भोपालपुरा भरत योगी ने बताया की सुनील सोनी उर्फ़ सोनू निवासी चारभुजा को पुलिस ने चित्तौरगढ़ से गिरफ्तार किया है जिस कोर्ट ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है इस अवधि में अब दोनों ही आरोपियों से इस घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। सोनू घटना वाले दिन आरोपी दिग्विजय सिंह को मोटरसाइकल पर बिठा कर ले जाने की फिराक में था। 

योगी ने बताया की अब तक की पूछताछ में ये सामने आया की आरोपी दिग्विजय उर्फ़ भमसा जो की पूर्व में श्री करणी सेना का उदयपुर जिला अध्य्क्ष था उसे अकर्मण्यता और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से कार्यमुक्त किया गया था, इस बात से वह संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया से नाराज था और उसने सलाडिया को उदयपुर आने पर देख लेने की बात भी कही थी। इसी के चलते 13 अगस्त को आयोजित हुए पोस्टर विमोचन कार्यक्रम और आगामी कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुई प्रेस वार्ता के दौरान आरोपी दिग्विजय सिंह भंवर सिंह पर फायर किया था।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News