Udaipur Times, Crime News: उदयपुर शहर मे एक ही सप्ताह मे आज दूसरी बार दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई जिसमे इरफान नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की घटना दोपहर 4 से 4:30 के बीच UIT पुलिया पर ऐक्सिस बैंक के सामने एक वेक्स स्टूडियो के बाहर हुई।
इधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर हाथीपोल थाना पुलिस मे जाब्ता पहुंचे। साथ ही मौके पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव और DST की टीम भी पहुंची।
फायरिंग की घटना मे घायल इरफान के कंधे पर गोली लगी है। घायल इरफान को तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस अब घटना के आरोपी अली की तलाश कर रही है।
दरअसल कल आरोपी मुल्ला तलाई निवासी अली और अंबावगढ़ निवासी इरफान के बीच विवाद हुआ था। जिसमे विवाद के दौरान इरफान ने अली को थप्पड़ मार दिया था। उसके बाद अली ने आज इरफान पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है घायल इरफान और आरोपी अली दोनों ही गाइड का काम करते है।
हाथीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं घटना की जांच भी शुरू कर दी है।