Twist Bar के बाहर शनिवार देर रात फायरिंग की घटना

 Cctv Camera के फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर गुनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है
 | 
sukher

उदयपुर 29 जनवरी 2024। शहर की सूखेर थाना क्षेत्र में Twist Bar के बाहर शनिवार देर रात फायरिंग की घटना हुई। हालाँकि इस घटना ने कोई घायल नहीं हुआ। 

थानाधिकारी सुखेर योगेंद्र व्यास ने बताया कि शनिवार देर रात देवाली के रहने वाले युवराज उर्फ़ गुनी नाम के एक व्यक्ति ने जब बार में जाने की बात कही और बार प्रबंधन ने बार बंद होने की बात कह कर उसे रोक दिया तो तो आरोपी ने पहले तो बहुत हंगामा किया और मैनेजमेंट को डराने के लिए उन्हें धमकाते हुए बंदूक निकालकर हवाई फायर किया और मौके से फरार हो गया।

योगेंद्र व्यास ने बताया की घटना के बाद मैनेजमेंट द्वारा थाने पर युवराज उर्फ गुनी निवासी देवाली के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है जिसको लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर लगे Cctv Camera के फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर गुनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News