झाड़ोल में गश्त के दौरान वनकर्मी पर फायरिंग
बाल-बाल बची जान -अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई न होने का नतीजा
| Updated: Nov 22, 2025, 14:01 IST
उदयपुर 22 नवंबर 2025। ज़िले के झाड़ोल के अंबासा वन क्षेत्र में गश्त पर निकले वनकर्मी प्रभुलाल मीणा पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली स्कॉर्पियो के बोनट को छूते हुए निकल गई, जिससे वनकर्मी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला वन भूमि पर चल रहे अवैध अतिक्रमण विवाद से जुड़ा है, जहां पहले भी कई बार कब्जे की कोशिशें हो चुकी हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानरवा थाना पुलिस द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। यहां तक कि पुलिस वनकर्मियों पर समझौते का दबाव बना रही है।
घटना के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
