थाईलैंड महिला पर्यटक को मारी गोली

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया  

 | 
thailand tourist injured in firing
देर रात सुखेर क्षेत्र की घटना 

उदयपुर 9 नवंबर 2024। थाईलैंड से उदयपुर घूमने आई महिला को सुखेर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड से आई महिला सूरजपोल थाना क्षेत्र के माली कॉलोनी इलाके में यह महिला एक होटल में रुकी हुई थी।

थाईलैंड निवासी महिला देर रात 1 बजे के लगभग होटल से निकल गई। महिला सुखेर थाना क्षेत्र में किस काम से गई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि अज्ञात लोगों द्वारा थाईलैंड की महिला को गोली मारने की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची। 

दरअसल सुबह 6 बजे पुलिस को एमबी अस्पताल से सूचना मिली कि एक विदेशी मूल की महिला को लेफ्ट आर्म के नीचे गोली लगने के कारण भर्ती कराया गया है। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।  

प्रपात जानकारी के अनुसार थाईलैंड निवासी महिला सूरजपोल थाना क्षेत्र के माली कॉलोनी की एक होटल में दोस्तों के साथ 4-5 दिन से रुकी हुई है। रात एक बजे अपनी सहेली को दूसरे दोस्त के साथ कहीं जाने की बात कही थी। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के सनुसार महिला को पैसिफिक मेडिकल कॉलेज में  अल सुबह चार साढ़े चार बजे  4-5 लोगों ने एक अज्ञात कार से इस महिला को  पैसिफिक हॉस्पिटल के बाहर उतार दिया और वहां से रवाना हो गए। जहाँ से पैसिफिक हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी एमबी अस्पताल में रेफर किया गया।  

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के महिला के दोस्तों से पूछताछ और मोबाइल की जांच भी कर रही है। पीड़ित महिला डर के कारण  ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है। जानकारी में आया है की थाईलैंड की महिला उदयपुर में कई लोगों के संपर्क में रही है। पुलिस पुरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News