जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

प्रतापनगर थाना पुलिस की कार्रवाई

 | 
pratapnagar polce station

उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी प्रीतम सिंह केलावत उर्फ लालू पुत्र जगत सिंह, पूरण सिंह पुत्र मनोहर सिंह सांखला, जयंत छीपा पुत्र रामजी, पंकज पुत्र कैलाश छीपा और विक्रम सिंह पुत्र केसर सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से घटना में उपयोग ली गई कार को जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 

थानाधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रार्थी ईश्वर सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी ​हनुमानगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह अपने भांजे सुनील के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में खाना खाने गया था। जहां पर 5 युवक होटल संचालक के साथ झगड़ा कर रहे थे।

उनको हमने रोका तो उन्होंने भांजे सुनील के सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसको लेकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 307 और 143 में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News