स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका और दो लड़कियों समेत पांच गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका और दो लड़कियों समेत पांच गिरफ्तार 

गोवर्धन विलास थाना सर्किल के देवाली स्थित गरिमा ब्यूटी पार्लर पर छापा 
 
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका और दो लड़कियों समेत पांच गिरफ्तार
आयुर्वेदिक मसाज की आड़ में गरिमा ब्यूटी पार्लर में चल रहा था देह व्यापार 

उदयपुर 22 जुलाई 2020। शहर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गोवर्धन विलास थाना सर्किल के देवाली स्थित आयुर्वेदिक मसाज की आड़ में चल रहे गरिमा ब्यूटी पार्लर पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए ब्यूटी पार्लर की संचालिका समेत दो लड़कियो और लड़को को पीटा एक्ट में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उप अधीक्षक वृत्त (गिर्वा) श्रीमती प्रेम धणदे एवं गोवर्धन विलास थानाधिकारी चेनाराम पाचार की टीम को मुखबिर के ज़रिये सूचना मिली की गोवर्धन विलास थाना सर्किल के देवाली स्थित गरिमा ब्यूटी पार्लर में आयुर्वेदिक मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। जहाँ पैसे लेकर मसाज पार्लर के नाम  व्यापार का काम करवाया जाता है। 

पुलिस टीम द्वारा बोगस ग्राहक बनाकर भेजा तो गरिमा ब्यूटी पार्लर में आयुर्वेदिक मसाज की आड़ में पैसे लेकर कमरे में देह व्यापार के लिए लड़की उपलब्ध करवाई गई। बोगस ग्राहक द्वारा संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने गरिमा ब्यूटी पार्लर पर रेड डाली जिसमे देह व्यापर में लिप्त 2 लड़कियां, दो ग्राहक और गरिमा ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। 

गरिमा ब्यूटी पार्लर की संचालिका, दो लड़कियां और ग्राहक कमलेश पिता जगदीश निवासी अद्वास जावर माइंस तथा नरेश पिता लोकेश निवासी बलीचा फला खारवा को गिरफ्तार किया गया। .         

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web