एनएच-27 पर लापरवाही पड़ी भारी, पांच ट्रेलर जब्त

अव्यवस्थित पार्किंग से जाम लगाने पर पुलिस ने पांच ट्रेलर किए जब्त

 | 
 Gogunda Police seizing illegally parked trailers near Gogunda Toll Plaza on NH-27, Udaipur

उदयपुर , 28 जनवरी 2026  - गोगुंदा पुलिस ने हाईवे पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर जाम लगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना गोगुंदा की टीम ने उदयपुर–पिंडवाड़ा एनएच-27 पर गोगुंदा टोल प्लाजा के पास खड़े पांच ट्रेलरों को जब्त किया है। थाना गोगुंदा से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी 2026 को गोगुंदा टोल प्लाजा के समीप कुछ वाहन चालकों ने अपने ट्रेलरों को हाईवे पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर दिया था, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इससे न केवल यातायात बाधित हुआ बल्कि किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में गोगुंदा थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पांच ट्रेलरों को जब्त किया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 285 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जब्त किए गए ट्रेलरों के रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार हैं - 

RJ-06GE-4618, RJ-06GE-2639, RJ-06GE-4785, RJ-52GA-2218, GJ-12BW-2737।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हाईवे पर इस प्रकार लापरवाही न बरतने की अपील की है।

#UdaipurNews #Gogunda #RajasthanPolice #NH27 #GogundaTollPlaza #UdaipurTraffic #RajasthanNews #HighwaySafety #PoliceAction #UdaipurUpdates #PindwaraRoad #RoadSafetyIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News