अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार
जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई
उदयपुर 27 जनवरी 2025। एसपी उदयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, एड़ीएसपी शहर और डिप्टी एसपी पश्चिम के सुपरविजन में थाना सुखेर और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया।
दिनांक 26 जनवरी 2025 को, पुलिस टीम ने विदेश से आई महिला नैंसी अविनो (27 वर्ष), निवासी नैरोबी, कुसुमु वेस्ट, केन्या को गिरफ्तार किया। महिला वर्तमान में उदयपुर के हेरिटेज हवेली गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी।
महिला के कब्जे से 30.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर विदेशी महिला से अग्रिम अनुसंधान जारी है।