अवैध वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जेल से छूट कर आने के बाद बनाया सिंडिकेट 

 | 
History Sheeter arrested bada mewati

उदयपुर 5 अप्रैल 2025। सिंडिकेट बनाकर लोगों को डराने- धमकाने और उनसे अवैध वसूली करने के आरोप में शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने हिस्ट्री शीटर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ़्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इस्माईल उर्फ़ मनु और बड़ा मेवाती, मुहम्मद सुहान डायर, अमां उर्फ़ माईकल और फ़रयाज खान के रूप में हुई है। 

गौरतलब है की गिरफ्तार आरोपियों में से  मोहम्मद इस्माईल उर्फ़ मनु उर्फ़ बड़ा मेवाती शहर के अम्बामाता थाने का हिस्ट्री शीटर है जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखना जैसे दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है।  

एसपी उदयपुर योगेश गोयल के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को जानकारी मिली थी की मोहम्मद इस्माईल उर्फ़ बड़ा मेवाती न्यायिक अभिरक्षा से छूट कर आने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर एक सिंडिकेट बनाकर लोगों को डरा धमका कर उनसे अवैध वसूली का काम कर रहा है इसपर पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कारवाही करते हुए बड़ा मेवाती और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस द्वारा उनके खिलाफ बीएनएस की धारा  111(2), (बी), 111 (3) 111 (4) , 3 (5) के तहत मामला दर्ज करलिया  गया है।  एसपी ने बताया की चारों आरोपियों को पुलिस द्वारा कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायकि अभिरक्षा में भेज दिया गया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News