Chittorgarh: दलित युवक की बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार
चारभुजा मंदिर के बाहर दूल्हे को घोड़ी से उतरने के लिए कहने पर पुलिस ने संभाली स्थिति, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का संदेश
चित्तौड़गढ़, 7 मई 2026। राशमी थाना क्षेत्र के गणेशपुरा (हाडाखैड़ी) गांव में एक दलित युवक की बुधवार शाम को निकाली गई बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने वाले चार व्यक्ति को राशमी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राशमी थाना क्षेत्र के गणेशपुरा (हाडाखैड़ी) गांव में एक दलित युवक की बुधवार शाम को निकाली जाने वाली बिन्दोली अनुसूचित जनजाति से संबंधित होने के कारण गांव के कुछ लोग बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने की सूचना पर पुलिस जाप्ता नियोजित किया गया।
दूल्हे की बिन्दोली गांव में शांतिपूर्वक निकाली गई। बिन्दोली जब गांव स्थित चारभुजा मंदिर के बाहर पहुंची, तब कुछ व्यक्तियों द्वारा दूल्हे को घोड़ी से उतरने हेतु कहा गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा बिन्दोली को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया। रात्रि गश्त हेतु भी पुलिस बल तैनात किया गया।
मामले में बिन्दोली में व्याधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
एएसपी सरीता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह व पुलिस जाप्ता द्वारा कार्यवाही करते हुए बिन्दोली के दौरान आम शांति भंग कर व्याधान उत्पन्न करने वाले चार व्यक्तियों गणेशपुरा (हाडाखैड़ी) थाना राशमी निवासी 42 वर्षीय देवेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र नंद सिंह राजपूत, 40 वर्षीय गणेश सिंह राजपूत, 67 वर्षीय भंवरपुरी गोस्वामी व 45 वर्षीय प्रभुलाल जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पाबंद करवाया गया।
जिला पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की जाती है।
#Chittorgarh #RajasthanNews #DalitRights #Bindoli #RashmiPolice #RajasthanPolice #LocalNews #CrimeNews #SocialHarmony #WeddingProcession #ChittorgarhNews #UdaipurNews #RajasthanUpdates #PoliceAction #VillageNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
