एविएशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप 

 | 
dev aviation
प्रतापनगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच

उदयपुर के सुंदरवास इलाके में मौजूद देव एविएशन नामक इंस्टीट्यूट के खिलाफ वहीँ के सैंकड़ो छात्रों ने थाना प्रतापनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

छात्रों का आरोप है की उनसे एडमिशन के नाम पर अलग अलग राशि देव एविएशन इंस्टीट्यूट के प्रबंधन द्वारा ले ली गयी और जिस पद के लिए उनको आश्वासन दिया गया था उस पद पर नौकरी न लगाकर एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही जा रही है जिसको लेकर नाराज़ छात्र देव एविएशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए थाने पहुंचे। 

छात्रों ने देव एविएशन नामक इंस्टीट्यूट के प्रबंधन पर उनके साथ ठगी करने का आरोप लगाया और अपने फीस के पैसे वापस लौटाने की मांग को लेकर देव एविएशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ रिपोर्ट जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि छात्रों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच की रिपोर्ट आने पर और दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News