उदयपुर में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 15 लाख की धोखाधड़ी

आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर एक साल के भीतर निवेश की गई रकम दोगुनी कर दी जाएगी

 | 
fraud

 

Udaipur Times News , Crime News , Fraud , Man Duped of  Cash उदयपुर 8 अक्टूबर 2026 । कंपनी में निवेश करने पर एक साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर सविना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-12 ज्योति नगर, नेला तालाब के सामने रहने वाली निक्की सिसोदिया पत्नी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2024 में दीपक राज निवासी न्यू अरिहंत नगर, एकलिंगपुरा, अरविंद रेगर निवासी मेघा आवास योजना, प्रतापनगर और ओमप्रकाश तिवारी निवासी मेघा आवास सोसायटी के सामने, नाकोड़ा कॉम्पलेक्स, प्रतापनगर उसके संपर्क में आए। Udaipur News 

आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर एक साल के भीतर निवेश की गई रकम दोगुनी कर दी जाएगी। आरोप है कि इस झांसे में आकर पीड़िता ने उनकी फास्टेक कंपनी में निवेश करने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने यह भी कहा कि यदि वह अन्य लोगों से भी पैसा लाकर कंपनी में निवेश करवाती है तो उन्हें भी एक साल में दोगुनी रकम वापस कर दी जाएगी।

इसके बाद पीड़िता ने अपने 2 लाख रुपए, अपने पिता सरदार सिंह से 2 लाख रुपए और नरेंद्र से 10.50 लाख रुपए लेकर निवेश करवाया। निवेश की अवधि पूरी होने के बाद पीड़िता और अन्य निवेशकों ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। Fraud News 

आरोप है कि पीड़िता और निवेशक दीपक राज के घर एकलिंगपुरा पहुंचे तो उसके भाई भिखाराम ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह धोखाधड़ी की है। Udaipur Crime 

आरोप है कि इससे पहले भी आरोपियों ने एक को-ऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से लोगों से पैसा निवेश करवाया और बाद में रकम हड़प ली। सविना थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कंपनी, निवेश की रकम और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News