फ़र्ज़ी शादी करवा कर रूपये ऐंठने वाले, चढ़े पुलिस के हत्थे
उदयपुर 20 दिसंबर 2019। हिरणमगरी थाना पुलिस ने दो फ़र्ज़ी शादीराम गठजोड़ो को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में तीसरा अभियुक्त चुनाराम नामक चुनेबाज़ और दो दुल्हने फरार है।
एक ही दूल्हे को दो दो बार शादी करवा के लगाया चूना
हिरणमगरी पुलिस थाना में प्रार्थी गोपीलाल जोशी निवासी मजावडी गोगुन्दा की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी ने बताया की उसकी पहली पत्नी के देहांत के बाद चूनाराम नामक व्यक्ति ने सीता नामक लड़की से गोपीलाल जोशी की शादी करवाई। सीता सात दिन में ही भाग गई।
उसके बाद चूनाराम, कांति उर्फ़ करण और अशोक कुमार ने गोपीलाल की तीसरी शादी शिल्पा नामक लड़की से करवाई। शिल्पा भी 12 दिन भाग गई। यही नहीं दोनों दुल्हने गोपीलाल के घर से रूपये और जेवरात भी ले उडी।
शादी के नाम पर चूनाराम, कांति उर्फ़ करण और अशोक कुमार ने गोपीलाल जोशी से 3,60,000 रूपये भी हड़प लिए।
हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया की तकनिकी और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कांति उर्फ़ करण पिता शंकरलाल अहारी निवासी कराडा फला सोमावत बिलख ऋषभदेव एवं अशोक कुमार पिता सवजी निवासी अम्बासा फला सरली पानरवा को केसरिया और अम्बासा से गिरफ्तार किया है।
