एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर राशि निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश
प्रोडक्शन वारंट के ज़रिये हरियाणा के शातिरों को किया गिरफ्तार
हर के सूरजपोल थाना पुलिस ने उदियापोल, दुर्गानर्सरी और हिरणमगरी सेक्टर 4 स्ताहनो पर लगे एसबीआई एटीएम मशीनों से धोखाधड़ी कर राशि निकालने वाले दो अभियुक्तों को केंद्रीय कारागृह उदयपुर से प्रोड्कशन वारंट से ज़रिये गिरफ्तार किया गया।
उदयपुर 27 फरवरी 2020। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने उदियापोल, दुर्गानर्सरी और हिरणमगरी सेक्टर 4 स्ताहनो पर लगे एसबीआई एटीएम मशीनों से धोखाधड़ी कर राशि निकालने वाले दो अभियुक्तों को केंद्रीय कारागृह उदयपुर से प्रोड्कशन वारंट से ज़रिये गिरफ्तार किया गया।
सूरजपोल थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की 25 वर्षीय तौहीद पिता अमीन निवासी शोलाका थाना मूंडकरी जिला पलवल हरियाणा व 23 वर्षीय एजाज़ पिता ज़ाकिर हुसैन निवासी चांदन की चौक थाना पुन्हाना जिला नूंह मेवात हरियाणा की प्रोडक्शन वारंट के ज़रिये गिरफ्तार कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है।
उक्त अभियुक्तों से घटना के सम्बन्ध में गहन पूछताछ एवं अन्य साथियो के पता ठिकाने की जानकारी हेतु कोर्ट से पीसी रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।