हाईवे पर तलवार की नोक पर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और गैंग से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है

 | 
crime

 

Udaipur Times News , Crime News, Loot Gang Busted, Highway Loot, उदयपुर 17 अगस्त 2026 । गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने हाईवे पर रात के अंधेरे में तलवार दिखाकर लूटपाट करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें पांच अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 की रात अहमदाबाद निवासी कौशल राजेन्द्र वर्मा अपने साथियों के साथ बलीचा स्थित रजवाड़ा ढाबे से खाना खाकर अहमदाबाद लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे काया पुलिया के नीचे लघुशंका के लिए कार रोकने के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने तलवार दिखाकर कौशल व उनके साथियों को डराया और मारपीट की। Udaipur News 

इसके बाद साथी की सोने की बाली, कौशल का करीब ढाई तोला सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष, 4 से 5 हजार रुपये नकद और कार में रखा बैग लूट लिया। बैग में करीब 2.50 लाख रुपये बताए गए।

वारदात के बाद बदमाश खाली बैग मौके पर फेंककर फरार हो गए। रिपोर्ट पर गोवर्धनविलास थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी सुनील चारण के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। Crime News Udaipur 

पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर बलीचा से खेरवाड़ा तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। Highway Gang Busted 

पूर्व में चालानशुदा अपराधियों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी कलावत बिलख, ऋषभदेव, लालचन्द निवासी कलावत बिलख, ऋषभदेव, जगदीश कुमार निवासी पीपलबारा, फलासिया और मनीष निवासी बिजली दमाणा, फलासिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पूर्व में लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। Crime News 

पूछताछ में पांच अन्य वारदातों का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पांच अन्य वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। इनमें दिसंबर 2025 में मोजा गोज्या क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक रोककर चालक से 3 हजार रुपये लूटने की वारदात भी शामिल है।

पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों और गैंग से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News