खेरवाड़ा में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
Sukher Police in Udaipur arrested a man accused of taking an EV scooter from a showroom under false pretenses and failing to return it.

 

Udaipur Times News , Crime News , उदयपुर 22 अक्टूबर 2026 । खेरवाड़ा थाना पुलिस ने सूने मकानों में ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खेरवाड़ा के अलावा भींडर, अंबामाता और उदयपुर शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और ऋषभदेव वृत्ताधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी मनमन्थ आढ़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। Udaipur News 
घर से सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये चोरी

पुलिस के अनुसार, शक्तिनगर खेरवाड़ा निवासी नरेंद्र भाटिया ने 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को घर पर ताला लगाकर ससुराल गए थे। 10 अक्टूबर को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर से दो सोने की चेन, चांदी की चूड़ियां, चांदी की पायजेब, दो सोने की अंगूठियां और एक लाख रुपये नकद गायब थे। Crime News 

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए वारदात का खुलासा किया।

 दिन या रात में सूने मकानों को बनाते थे निशाना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेंद्र उर्फ थेपड़ी (22), निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुंगी नाका, गोवर्धन विलास और लक्की नाथ (18), निवासी भुवाणा, सुखेर, उदयपुर के रूप में हुई है। Kherwara News 
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन या रात में सूने मकानों की रेकी कर ताले तोड़ते और सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर लेते थे। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वे वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते थे। फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में खेरवाड़ा थानाधिकारी मनमन्थ आढ़ा, गोवर्धन विलास थानाधिकारी सुनील चारण और खेरवाड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News