दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा, 9 मोटरसाइकिल बरामद की

6 आरोपियों  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, लट्ठ, Master Key सहित चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद की

 | 
motorcycle theft gang

उदयपुर 8 अप्रैल 2024 । शहर के गोवेर्धनविलास थाना पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों  को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, लट्ठ, मास्टर की (Master Key) सहित चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद की।  

पुलिस टीम ने मुखबिर की सुचना पर गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के जोगी तालाब क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें थाने पर लेकर पूछताछ की गईं और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके द्वारा चुराई गई 9 मोटरसाईकल बरामद की।

bike theft

आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 401 व 4/25 Arms Act में दर्ज किया गया । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पूर्व में वाहन चोरी के मामले दर्ज है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना-अपना नाम 1. राजु  निवासी खाडिया बाघपुरा, 2 नारायण  मीणा निवासी खाडिया बाघपुरा, 3. शान्तिलाल उर्फ संतोष  मीणा निवासी कातर, 4.रूपलाल  मीणा निवासी कातर 5. संजय निवासी कातर फला बाघपुरा, 6 मुकेश  कालबेलिया निवासी पानवा बावडी बाघपुरा होना बताया।

पुछताछ में आरोपियों ने बताया की उक्त सभी बाघपुरा - झाडोल क्षेत्र के रहने वाले है व सभी उदयपुर शहर के विभिन्न थाना सर्कल से दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें करते है। सभी मिलकर उदयपुर शहर से महंगी व चौपहिया वाहनों को चोरी करने की योजना बना रहे थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News