राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश

1 गिरफ्तार जबकि दो बाल अपचारी डिटेन 

 | 
mobile theft gang busted

उदयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। 

थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि खेमपूरा निवासी एक युवती ने मामला दर्ज कराया कि सुंदरवास में शाम के समय कुछ युवक बाइक पर आए और मोबाइल झपट कर फरार हो गए जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से हरविंदर सिंह उर्फ सनी से पुछताछ की तो उसने बाल अपचारियों के साथ वारदातो को अंजाम देना कबूल किया। 

पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी लाल मगरी सेक्टर सात को गिरफ्तार किया है और दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। साथ ही सुंदर वास में जो मोबाइल छीना था उसे में बरामद किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने  बोहरा गणेश जी रोड, गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के चुंगी नाका रोड, टेक्नो मोटर्स रोड, सूरजपोल थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पीछे वाली रोड पर भी वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। इस दौरान कार्यवाही में उप निरीक्षक चंदन सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल सोहन शर्मा और धनराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News