युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया
6 माह की गर्भवती होने की जानकारी के बाद परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई
| Sep 19, 2025, 10:51 IST
उदयपुर 19 सितंबर 2025। शहर में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के छह महीने की गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिवारजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना का पता चलने के बाद एक सप्ताह पहले पीड़िता के परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवती को बहलाकर होटल ले जाया और उसके साथ गैंगरेप किया। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच डिप्टी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।
