छोटी सादड़ी-बड़ी सादड़ी मार्ग पर ट्रकों चलती गाड़ियों से माल चोरी कर रही गैंग

चालकों  के साथ मारपीट के आरोप

 | 
Thieves Stealing Goods from Trucks

 

Udaipur Times News , उदयपुर , 26  नवंबर 2026  - ट्रांसपोर्ट नगर से प्रतापगढ़ जाने वाले मालवाहक ट्रकों को छोटी सादड़ी-बड़ी सादड़ी मार्ग पर सक्रिय गैंग निशाना बना रही है।

बदमाश चलती ट्रकों पर चढ़कर तिरपाल फाड़ते हैं और उसमें भरे माल से कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। कई बार चोरी का सामान आसपास के जंगलों में फेंक दिया जाता है।

ट्रक मालिकों के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है। खरसान निवासी ट्रक मालिक ताराप्रकाश झालावत ने बताया कि बदमाश चलती गाड़ियों पर चढ़कर तिरपाल काटते हैं और माल में से कीमती सामान निकाल लेते हैं।

इससे माल चोरी होने के साथ ट्रकों का तिरपाल भी क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिसकी कीमत करीब 8 से 10 हजार रुपए होती है। Crime News 

चालकों के साथ मारपीट के भी आरोप

ट्रक मालिकों का आरोप है कि चोरी की कई घटनाओं के दौरान ट्रक चालकों के साथ मारपीट भी की जाती है। इस संबंध में कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ट्रक मालिकों और चालकों में रोष है। Udaipur News 

रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

ट्रक मालिकों ने छोटी सादड़ी-बड़ी सादड़ी मार्ग पर रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और चलती गाड़ियों से चोरी करने वाली गैंग की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही वारदातों से माल की सुरक्षा के साथ ट्रक चालकों की जान भी खतरे में है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News