Update: आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो की गिरफ़्तारी

Update: आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो की गिरफ़्तारी

आखिर कब तक देश की महिला हैवानो से होती रहेगी  शिकार 

 
महिले के साथ दुष्कर्म
दुष्कर्म में शामिल भैरूलाल पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस की गठित टीम तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अन्य आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

उदयपुर। दुष्कर्म की घटना देश, प्रदेश में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल में प्रदेश के प्रतापगढ़ लूट और दुष्कर्म के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो राहगीरों के साथ लूट की वारदात की जा रही थी और राहगीरों के साथ साथ अगर महिला होती तो उसके साथ दुष्कर्म किया करते वही इस मामले को अभी कुछ दिन भी नहीं बीते थे कि उदयपुर में आदिवासी इलाके की महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात घटित हुई। और यह वारदात कही और नहीं जन-रक्षक यानी पुलिस चौकी की पहुँच से महज़ 250 मीटर की दुरी पर हुई है। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता इतनी घबरा गयी की जैसे तैसे अपना पीछा छुड़ा कर पुलिस स्टेशन पहुंची।  पीड़िता की हालत देख कर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।  

मामले में दो की गिरफ़्तारी 

पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी घटना और आरोपियों का हुलिया बताते हुए कहा की मोहन पुत्र धनराज पारगी निवासी ओबरा, भेरूलाल पुत्र हकरा पारगी निवासी ओबरा और तीसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आये थे। आरोपियों के नाम और दुष्कर्म की घटना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई करना शुरू कर दी। आपको बता दे की पुलिस ने उदयपुर में पीड़िता का मेडिकल भी करवाया।

एसपी मनोज चौधरी ने मामले को गंभीरता को देखते हुए ASP कुंदन कंवारिया और DSP जितेंद्र सिंह समेत कई अधिकारियों को इसी केस में लगाया।   झाडोल थानाधिकारी मोतीराम सारण मय जाब्ता, गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैल सिंह व फलासिया थाना और ओंगणा थानाधिकारी माय जाब्ता का गठन कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी थी। जिसके बाद तीन आरोपियों में से मोहन पुत्र धनराज को जगन्नाथ पहाड़ियों से डिटेन किया गया। वही देर शाम तक भैरूलाल पुत्र हकरा पारगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियो के साथ मिल कर दुष्कर्म की वारदात करना कबूल किया। 


दरअसल, गुरुवार की शाम को पीड़िता अपने ससुराल से पीहर की और जा रही थी।  महिला अकेली थी और कच्चे रास्ते से अपने पीहर जा रही थी। इसी दौरान 3 बाइक सवार युवक आये। युवको ने महिला को अकेला पा कर अपने एक साथी को बाइक लेकर भेज दिया। दो युवक वही उतर गए और महिला से बात करने की कोशिश करने लगे। महिला इन सब जालसाझ को समझ पाती उतने में  दोनों युवक महिला को खिंच कर खेतो की तरफ ले गए। और वही दोनों युवको ने मिल कर महिला के साथ गैंगरेप किया। दोनों दुष्कर्मियों ने अपने बल का उपयोग कर महिला का मुँह दबा दिया जिससे न तो वह चिल्ला न ही अपने आप को बचा सकी। सिर्फ उन हैवानों के आगे खुद को छोड़ देने की बात कहती रही। 

हैवानो से जैसे तैसे बच कर महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस ने महिला की इस तरीके की हालत देख के तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी वहां से भाग चुके थे। घटना स्थल से आरोपी की घडी बरामद हुई। मामले की जानकारी में महिला की उम्र तक़रीबन 26 वर्ष है और दो बच्चो की माँ है।  

आपको बता दे की पुलिस ने उदयपुर में पीड़िता का मेडिकल भी करवाया। महिला को आरोपी पहले से जानते थे। वारदात के दौरान आरोपी युवक नशे की हालत में थे। एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। रिपोर्ट के तुरंत बाद दो टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश लगातार कर रहे हैं। ASP और DSP समेत कई अधिकारियों को इसी केस में लगाया है। दोनों आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे। पुलिस ने घटित घटना की सूचना पर महिला के पति और पिता भी पुलिस चौकी पहुंचे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

दुष्कर्म में शामिल भैरूलाल पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस की गठित टीम तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अन्य आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal