गांजा खरीदने और बेचने वाला गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
arrest in NDPS
कोटड़ा का मामला

उदयपुर 21 मार्च 2023। ज़िले के कोटड़ा में एनडीपीएस एक्ट में वांछित दो आरोपीयों को मांडवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। मांडवा थाना अधिकारी उत्तमसिंह के अनुसार मामले में शिवडियों का चोरा निवासी भूराराम पुत्र अर्जुन गरासिया और खुणा निवासी चंदुरा पुत्र खेतीया गमार को गिरफ्तार किया है। 

भूराराम को बेकरिया पर 13 फरवरी 2023 को गांजा ले जाते हुए पकड़ा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। इसके जांच का जिम्मा मांडवा थानाधिकारी ​उत्तमसिंह को दिया गया। उसके बाद थानाधिकारी उत्तमसिंह के नेतृत्व में एएसआई शांतिलाल, कान्स्टेबल सोहनलाल, अर्जुनराम, तख्तसिंह, बाबूलाल की विशेष टीम गठित की गई। 

टीम ने वांछित मुल्जिम भुराराम की तलाश शुरू की। मुखबीर की सूचना पर देवला बस स्टेड से भूराराम को पकड़ा गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ में उसने चंदुरा से गांजा खरीदना स्वीकार किया। इसके बाद पु​लिस ने चुंदरा नाम के व्यक्ति को भी तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे भी जांच की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News