युवती ने पिता के खिलाफ दर्ज कराई गंभीर शिकायत
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
| Sep 22, 2025, 13:29 IST
उदयपुर 22 सितंबर 2025। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में परिवार को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ लंबे समय से उसके साथ गलत हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट में बताया कि जब वह नाबालिग थी, तभी उसके पिता का व्यवहार उसके प्रति अनुचित हो गया था। इस बारे में उसने दादा-दादी और बुआ को बताया था। उस समय परिवार ने सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए पुलिस में शिकायत नहीं की।
युवती ने बताया कि इसके बाद भी पिता का रवैया नहीं बदला और जब भी मौका मिलता, वह उसे अकेले परेशान करता था।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
