युवती की धारदार हथियार से हत्या

पारिवारिक रंजिश में हत्या की जताई आशंका 

 | 
crime

उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। युवती के सिर में पटिये से वार करके मारा गया हैं। युवती अपने चाचा के पास रहती थी। पुलिस की ओर से पारिवारिक रंजिश में हत्या होने की आशंका जताई गई हैं। हालांकि हकीकत पूछताछ के बाद ही सामने आएगी। 

डीएसपी जनरैल सिंह ने बताया कि उमा (23) पुत्री नरेन्द्र सोलंकी निवासी गोकुलपुरा बैकनी पुलिया के पास के पिता की मौत जब वह 4-5 साल की थी, तभी हो गया था। पिता की मौत के कुछ समय बाद उसकी मां ने भी अन्यत्र शादी कर ली थी और यह युवती अपने काका रमेशचन्द्र, गोटु सोलंकी और चन्द्रशेखर सोलंकी के साथ रहती थी। दो वर्ष पूर्व उमा ने सोनू नामक एक युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था और वह उसके साथ रह रही थी, लेकिन दो माह पूर्व सोनू से विवाद होने के कारण उमा वापस अपने पीहर आ गई थी और पीहर में ही काका के पास रह रही थी। 

रविवार को युवती उमा अपने घर पर ही थी और इसका एक काका मानसिक रूप से परेशान हैं जो बाहर ही रहता है। एक काका रमेश चन्द्र सोलंकी जो बोहरवाड़ी में चक्की चलाने का काम करता है वहां पर गया था। रमेश चन्द्र सोलंकी जब शाम को पुन: घर पर आया तो उसने देखा कि उसकी भतीजी उमा का शव उसके कमरे में पड़ा है उसके सिर से खून बह रहा है। 

सूचना पर डिप्टी जरनैल सिंह, थानाधिकारी भवानीसिंह मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को एमबी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने रमेश सोलंकी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News