एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल केवडी में चार बालिका घायल

वार्डन पति को लेकर छात्राओं में आक्रोश

 | 
girls hostel sarada

सराड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल केवडी में देर रात हॉस्टल में रह रही चार बालिका की घायल होने की सूचना सामने आ रही है, घायल बालिकाओं को देर रात सराड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार आए दिन वार्डन द्वारा बालिकाओं के हॉस्टल में जाकर रात में बार-बार मोबाइल चेक करने की वजह से बालिका परेशान है, जिसके चलते बालिका देर रात हाल में आकर बैठ गई, बालिकाओं ने बताया कि, गर्ल्स हॉस्टल के वार्डन पति द्वारा रोजाना आपके पास मोबाइल है, बोलकर चेक करना, जिसके चलते हमारी पढ़ाई भी नहीं हो रही है, और ना ही हमारे पास मोबाइल है, इसके चलते बालिकाओं में काफी आक्रोश दिखा, तो वही बॉयज हॉस्टल के वार्डन भीमराज सालवी ने गर्ल्स वार्डन पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन मेरा ट्रांसफर कोटड़ा करवाने की धमकी देना बताया। 

हालांकि इस पूरी घटनाक्रम की जब सूचना देर रात पुलिस को लगी तो सराडा पुलिस भी मौके पर पहुंची, और समझाइस के प्रयास किये, सूत्र बता रहे हैं कि, शिक्षकों की आपसी राजनीति के चलते हॉस्टल में रहने वाले बालक बालिकाओं को आए दिन काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News