सूने मकान में लाखों की चोरी

गोगुंदा के नरसिंगदास जी का गुड़ा गांव में चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी

 | 
Police investigating a burglary at a vacant house in Narsinghdas Ji Ka Guda village, Gogunda, where gold jewellery, silver ornaments and cash worth over ₹2 lakh were stolen.

 

Udaipur Times News,Burglary News, Crime News  उदयपुर 23 जून 2026 -  थाना क्षेत्र के नरसिंगदास जी का गुड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित वीरेंद्र सिंह मोजावत ने गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए करीब दो लाख रुपए से अधिक के नुकसान की जानकारी दी है। Udaipur News

रिपोर्ट के अनुसार वीरेंद्र सिंह मोजावत वर्तमान में सूरत में रहते हैं। सोमवार सुबह उनके अंकल भवरसिंह राजपूत का फोन आया, जिन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वीरेंद्र सिंह अपने घर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो घर में रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे तथा सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। Crime News Udaipur 

जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखी करीब आधा तोला सोने की रखड़ी, एक तोला सोने की चैन, शादी में मिले लिफाफों में रखी नकदी, लगभग दस हजार रुपए के सिक्के तथा करीब आधा किलो चांदी की पायजेब चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। Theft in the house 

#Gogunda #Udaipur #RajasthanNews #CrimeNews #Burglary #TheftCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #GoldTheft #SilverJewellery #UdaipurNews #RajasthanCrime

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News