एक कार से 40 लाख का सोना और 65 हज़ार रुपये की नकदी बरामद

खेरवाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई

 | 
gold cash recovered

उदयपुर 2 अप्रैल 2024 । आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के तहत ज़िले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक कार से 40 लाख का सोना और 65 हज़ार रुपये की नकदी बरामद की है। 

पुलिस को सूचना मिली कि एक Kia कार में कुछ लोग अवैध रूप से सोने का परिवहन कर रहे है, ऐसे में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अहमदाबाद से खेरवाड़ा जाती एक Kia कार को रुकवाया और तलाशी ली तो उसमें एक सोने का बिस्किट और चार सोने के टुकड़े टेप से लपेटे हुए मिले। 

कार में सवार तीनो युवकों के पास सोने का बिल नही था ऐसे में पुलिस ने खेरवाड़ा निवासी महेश पटेल, हरीश पटेल और शंकर सालवी को डिटेन किया है। साथ ही उनके कब्जे से 545 ग्राम सोना और 65000 नगदी के साथ कार को भी जब्त किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News