बुजुर्ग महिला से सोने की चेन चोरी

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बेड़वास पुलिया के पास घटी घटना 

 | 
crime

उदयपुर 29 अगस्त 2025। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बेड़वास पुलिया के पास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने सोने की चेन चोरी कर ली।

थानाधिकारी राजेंद्र चारण से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता सुशीला बेड़वास हाईवे पर अपने घर बेड़वास गांव जाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा आया, जिसमें दो पुरुष और एक महिला बैठे थे। उन्होंने पीड़िता को घर छोड़ने के नाम पर ऑटो में बैठा लिया।

कुछ दूरी जाने के बाद बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और महिला को उतारकर मौके से फरार हो गए। बाद में महिला को पता चला कि उसके गले से लगभग 1 तोला सोने की चेन गायब है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

#GoldChainTheft #UdaipurNews #UdaipurCrime #CrimeAlert

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News