शेयर बाजार के नाम पर लाखों की साइबर ठगी
झाड़ोल में कार्यरत सरकारी शिक्षक पर निवेश के नाम पर लोगों से ठगी का आरोप, पुलिस जांच जारी।
Udaipur Times News, Crime News ,Fraud News,उदयपुर 6 जुलाई 2026 - झाड़ोल में कार्यरत एक सरकारी अध्यापक पर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार साइबर अपराध रोकथाम अभियान के दौरान पीएनबी बैंक की झाड़ोल शाखा के एक खाते की जांच में संदिग्ध लेनदेन मिला। जांच में पता चला कि इस खाते के खिलाफ पहले से चार साइबर शिकायतें दर्ज हैं और इसमें बड़ी मात्रा में ठगी की रकम जमा हुई है।
बैंक रिकॉर्ड के आधार पर खाताधारक की पहचान राजप्राजी आकौंदा निवासी झुंझुनूं के सरकारी अध्यापक सुनील कुमार पुत्र सरजीत सिंह के रूप में हुई। Udaipur News
पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शेयर बाजार में निवेश और अधिक मुनाफे का झांसा देकर लोगों से अपने खाते में राशि जमा करवाता था और बाद में रकम निकालकर या अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था। यह खाता वर्ष 2013 में खोला गया था और इसमें अब तक लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं। Udaipur Crime News
साइबर शिकायतें दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपना वेतन खाता दूसरे बैंक में स्थानांतरित कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#Jhadol #Udaipur #Rajasthan #CyberCrime #CyberFraud #StockMarketScam #InvestmentFraud #OnlineScam #FinancialCrime #ShareMarket #PNB #PoliceInvestigation #BreakingNews #UdaipurNews #RajasthanNews #IndiaNews #CyberSecurity #DigitalFraud #CrimeNews #LatestNews
