गुजराती परिवार ने उदयपुर में खाया ज़हर, पति पत्नी की मौत
उदयपुर 11 दिसंबर 2019। उदयपुर के गोवर्धन विलास क्षेत्र के होटल हर्ष पैलेस में आज दोपहर गुजरात के मोडासा से आये एक परिवार ने ज़हर खा लिया। जिससे पति पत्नी की मौत हो गई जबकि दोनों बच्चो का अस्पताल में इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े बारह बजे ही यह परिवार गुजरात के मोडासा से आ कर गोवर्धन विलास के होटल हर्ष पैलेस में रुका हुआ था। होटल में एक कमरा किराये पर लेकर एक घंटे बाद घूमने की बात कही थी। लेकिन एक घंटे बाद परिवार की लड़की लड़खड़ाते हुए होटल के काउंटर पर आयी और अस्पताल जाने की बात कही। लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था यह देखकर होटल के कर्मचारी सकते में आ गए।
होटल के कर्मचारियों ने तुरत पुलिस को बुलाया। होटल के कर्मचारी जब पुलिस के साथ कमरे में गए तो दोनों पति पत्नी बेसुध पड़े थे वही 17 वर्षीय नन्द और 15 वर्षीया कृति तड़प रहे थे। पुलिस ने चारो को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया वहीँ दोनों बच्चो को इलाज चल रहा है।
मृतकों की पहचान गुजरात मोडासा निवासी 50 वर्षीय निमेष भाई और उनकी पत्नी 49 वर्षीय दामिनी के रूप में की गई है जबकि निमेष भाई के पुत्र 17 वर्षीय नन्द आउट 15 वर्षीया कृति का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
मौके से ज़हर की शीशी और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतले भी बरामद की गई है। जो की परिवार अपने साथ लेकर आया था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।गोवर्धन विलास थानाधिकारी चेनाराम ने बताया की मामले की छानबीन चल रही है।