जिम ट्रेनर ने स्कूल में छात्रा के साथ किया अमानवीय कृत्य
फरार जिम ट्रेनर के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
उदयपुर 27 अगस्त 2025। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के फतहपुरा स्थित आलोक स्कूल में 13 वर्षीय छात्रा के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल में अवकाश था, लेकिन अवकाश की जानकारी न होने के कारण छात्रा रोज़ाना की तरह स्कूल पहुंची। इसी दौरान स्कूल परिसर में मौजूद जिम इंस्ट्रक्टर प्रदीप सिंह झाला ने छात्रा के साथ गलत हरकत की।
घबराई हुई छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत अंबामाता थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिंह झाला के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठा रहे हैं कि अवकाश के दिन सुरक्षा इंतज़ाम क्यों नहीं थे और छात्राओं को सूचित करने की कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#UdaipurNews #SchoolIncident #GymTrainer #POCSOAct #ChildSafety #CrimeNews #UdaipurCrime #StudentSafety #JusticeForChildren #SchoolSafety #StopChildAbuse #UdaipurUpdates
