उदयपुर में अवैध पिस्टल के साथ आदतन अपराधी रोहित सिंह उर्फ ढोकला गिरफ्तार
Udaipur Times, Crime News: 18 जुलाई 2026। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार उदयपुर की धानमण्डी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी रोहित सिंह उर्फ ढोकला को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। Crime News
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कुमार ओझा और वृताधिकारी (नगर पश्चिम) राजेश यादव के सुपरविजन में धानमण्डी थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई। Crime News
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित सिंह उर्फ ढोकला (पिता गजेन्द्र सिंह), निवासी 186 गणेश कॉलोनी, रावजी का हाटा, थाना घण्टाघर, जिला उदयपुर को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्टल मिलने पर उसे तुरंत जब्त कर लिया गया।
धानमण्डी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 58/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है। Crime News
पकड़े गए आरोपी रोहित सिंह उर्फ ढोकला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह इलाके का आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ उदयपुर शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में हत्या का प्रयास, मारपीट तथा जुआ खेलने जैसे कुल 13 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। Crime News
