नशे की खातिर पत्नी को किया दोस्त के हवाले

घंटाघर थाना पुलिस ने पति और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार 
 
 | 
नशे की खातिर पत्नी को किया दोस्त के हवाले

पति ने अश्लील फोटो खींचकर, पत्नी को किया दोस्त के हवाले  

उदयपुर 12 जून 2020। शहर के घण्टाघर थाना क्षेत्र में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी को दोस्त के हवाले करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए कलयुगी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया की उसके पति ने उनकी अश्लील फोटो खींचकर प्रताड़ित करते हुए दोस्त के साथ कुकर्म करने के मजबूर किया। पुलिस ने धारा 376, 354, 384, 498 A, 406 एवं 120 B भादस में मामला दर्ज कर लिया है। 

घंटाघर पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की उक्त मामले में आरोपी अभियुक्त पीड़िता के पति जावेद खान और पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले, उसके पति के दोस्त मोहम्मद इलियास उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।   
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News