चित्रकूट नगर में ठेकेदार ने समाप्त की जीवन लीला


चित्रकूट नगर में ठेकेदार ने समाप्त की जीवन लीला 

परिवार ने लगाए महिला पर गंभीर आरोप 

 
Suicide Chitrakut Nagar

उदयपुर,,11.10.23  - शहर के चित्रकूट नगर के रहने वाले 40 वर्षीय एक युवक ने अपने घर के कमरे के फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला  को समाप्त कर  लिया। मृतक की पहचान अशोक बागड़ी के रूप में हुई है जो पैसे एक ठेकेदार का  करता था। 

घटना बुधवार करीब 2 बजे सामने आई जब मृतक अशोक के भतीजे ने उसे घर के कमरे में छत  से लटकते हुए देखा।

 उसने तुरंत घटना की जानकारी अपने चाहा प्रतीक बागड़ी को फोन पर बताई जिसपर प्रतीक और उसके अन्य रिश्तेदार और क्षेत्रवासी घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतक की पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेने के लिए स्कूल गई हुई थी और वह घर पर अकेला था। 

मृतक के मित्र मांगी लाल ने बताया की अशोक अशोक अक्सर उसे एक चंदा नाम की महिला द्वारा परेशान  किये जाने की बात उसे बताता था , उसने उसे बताया था की इस महिला ने बेड़वास में उसे एक भवन के निर्माण का ठेका दिया है और कुछ पैसे भी दिए थे।  

लेकिन कुछ समय बीत  जाने के बाद उसने उसे काम पूरा करने और लगातार उसके पैसे वापस लौटने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।  जिसको लेकर अशोक ने मांगी लाल को भी कुछ पैसे का इंतजाम करने की बात कही थी।  

 वही अशोक के भाई प्रतीक ने भी चंदा नाम की महिला पर उसके भाई को परेशान करने की बात कही है , उसका कहना है की न सिर्फ वो भाई को परेशान कूरति थी बल की उसने प्रताप नगर थाने में उसकी झूठी रिपोर्ट भी की थी जिसको लेकर थाने से कई बार उसके पास फ़ोन आते थे।

प्रतीक का कहना है की बुधवार सुबह भी प्रतीक के फोन पर प्रतापनगर थाने के एक पुलिस कर्मी के करीब 2 दर्जन से अधिक बार फोन आए हुए हैं जो उन्होंने उसकी मौत  होने के बाद देखे है। प्रतीक ने उस महिला को ही अपने भाई के मौत का कारण  बताया है। साथ ही उसने इस मामले की निष्पक्ष जांच  कर  आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

उसका कहना है की उसके भाई को उसकी जीवन लीला समाप्त करने के लिए उकसाने के पीछे जो भी लोग है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। 

प्रतीक ने बताया की अशोक 2 बेटियों का पिता था और चित्रकूट नगर में वह अपनी दोनों बेटियों और पत्नी के साथ किराय के मकान में रहता था।  

फिलहाल मृतक के परिवार ने महिला पर आरोप लगाते हुए सुखेर थाने  में रिपोर्ट दी है , जिसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने मामले की जाँच सगुरु कर  दी है ।     . 

मृतक अशोक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है जिसका पोस्टमॉर्टेम गुरुवार सुबह किया जाएगा तो वही मामले का अनुसधान जारी है।  

   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal