अवैध हथियारों और कारतूसों की तस्करी करने वाला हार्डकोर इनामी बदमाश सलमान उर्फ बल्ली नीमच - निम्बाहेड़ा बॉर्डर से दबोचा गया
"एक्सक्लूसिव डिटेक्टिव आर्म्स फोर्स" और गोवर्धन विलास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Udaipur Times News , Crime News , Arms Supplier Arrested - उदयपुर 13 अक्टूबर 2026 - शहर के गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अवैध हथियारों और कारतूसों की तस्करी करने वाला हार्डकोर इनामी बदमाश को नीमच - निम्बाहेड़ा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है ।
दरअसल जिले में फायरिंग की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी व सख्त कार्रवाई करने के लिए एसपी उदयपुर द्वारा "एक्सक्लूसिव डिटेक्टिव आर्म्स फोर्स" बनाई गई है । जिसमे विशेष चार टीमो का गठन किया गया। Crime News
इन इन टीमों द्वारा अब तक नीमच, मंदसोर, निम्बाहेडा, प्रतापगढ, से जो अभियुक्त उदयपुर में आकर हथियार सप्लाई, ड्रग सप्लाई करके वापिस चले जाते थे व जो सक्रिय है, उनका लगातार पीछा कर उनके छिपने के स्थानों पर दबिश दे गिरफ्तार किये जाकर सलाखों के पीछे भेजे गये।
इसी कडी में "एक्सक्लूसिव डिटेक्टिव आर्म्स फोर्स" और गोवर्धन विलास थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों और कारतूसों की तस्करी करने वाला इनामी बदमाश सलमाल उर्फ बल्ली को नीमच - निम्बाहेड़ा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया । Arms Act
"एक्सक्लूसिव डिटेक्टिव आर्म्स फोर्स' की कार्रवाई:
इस विशेष टीम द्वारा अवैध हथियारों व ड्रग तस्करो के अपराधियो पर कार्यवाही करते हुये 8 थानो मे वांटेड 12500 रूपये का इनामी बदमाश साहिल अली उर्फ सहजाद अली जो चोरी डकैती जानलेवा हमले व अवैध हथियारो व ड्रग्स की तस्करी जैसे मामलों में संलिप्त था को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। Arms Supplier Arrested
टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट में जिलें में वांछित आरोपीयो की धरपकड करते हुये कुल 11 मुल्जिमों को राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात से लाकर गिरफ्तार किये जाकर सलाखों के पीछे भेजे गये।
अवैध फायर आर्म्स के मामलों में कार्यवाही करते हुये जिले में वांछित कुल 11 अपराधियो की धरपकड कर गिरफ्तार किये गये । Arms Smuggling Udaipur
चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किये गये । जिले मे अवैध फायर आर्म्स / कारतूस सप्लायर, अवैध ड्रग्स सप्लायर, हत्या, लूट डकैती आदि मे वांछित कुल 13 स्थाई वारंटियों की तलाश कर गिरफ्तार किये गये ।
एसपी उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा थाना गोवर्धन विलास के प्रकरण संख्या 133/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त व अवैध पिस्टल/कारतूस सप्लायर सलमान उर्फ बल्ली की गिरफ़्तारी के लिए 15000/- का ईनाम घोषित कर उसकी गिरफ़्तारी के निर्देश दिये। जिस पर एडिशनल एसपी उमेश ओझा , एडिशनल एसपी मुकुल शर्म (मुख्यालय) के सुपरविजन में डिप्टी एसपी छगन राजपुरोहित के निर्देशन में रतन सिंह ईन्चार्ज "एक्सक्लूसिव डिटेक्टिव आर्म्स फोर्स व थानाधिकारी गोवर्धनविलस सुनील चारण के नेतृत्व में टीमो का गठन किया जाकर वांछित मुल्जिम सलमान उर्फ बल्ली के गिरफ़्तारी से बचने के लिए संभावित छुपने के ठिकाना पर दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान सूचना पर टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुल्जिम को नीमच से निम्बाहेडा की तरफ आते हुए को गिरफ़्तार किया गया।
मुल्जिम शातिर बदमाश होकर पूर्व मे मुल्जिम के विरुद्ध हत्या का प्रयास, अवैध आग्नेय हथियार सप्लाई, मादक पदार्थ का परिवहन एवं सप्लाई से संबंधित 12 प्रकरण दर्ज है ।
घटना का विवरणः
दिनांक 2-04-2026 को थाना पर प्रकरण संख्या 133 / 2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नवाजिस खॉन निवासी अलीपुरा थाना भुपालपुरा हाल मुर्सिद नगर सेक्टर नं 12 थाना सविना के कब्जे से अवैध फायर आर्म्स कारतूस बरामद किये जाकर इस आरोपी को बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
अनुसंधान से इस फायर आर्म्स कारतूस प्रकरण में वांछित आरोपी सलमान उर्फ बल्ली से लेना बताया था जिस पर इस वांछित आरोपी सलमान उर्फ बल्ली को तलाश कर नीमच निम्बाहेडा से गिरफ़्तार किया गया है जिससे फायर आर्म्स कारतूस के संबंध मे विस्तृत पूछताछ कर अनुसंधान जारी है।
प्रकरण में वांछित आरोपी सलमान उर्फ बल्ली पिता सलीम खॉन गिरफ़्तारी से बचने के लिये वाईफाई डोंगले का उपयोग कर व्हाट्सएप वॉयस कॉलींग करता था जब बात करनी होती तब फोन ऑन करके वाईवाई का उपयोग कर बात करता था ।
गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम-पताः सलमान उर्फ बल्ली निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ है ।
अभियुक्त सलमान उर्फ बल्ली के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास, मादक पदार्थों की सप्लाई से संबंधित कुल 12 प्रकरण