हार्डकोर अपराधी फरदीन उर्फ गांजा और हिस्ट्रीशीटर फैजल आलम गिरफ्तार
Udaipur Times News, Crime News Udaipur, History Sheeter arrested, उदयपुर 19 अक्टूबर 2026 । उदयपुर पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी फरदीन उर्फ गांजा और हिस्ट्रीशीटर फैजल आलम को गिरफ्तार किया है।
सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और चार मैगजीन जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी को सूचना मिली कि दो युवक अंबेरी क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहे हैं और विरोधी गैंग के सदस्यों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। Crime News Udaipur
सूचना पर सुखेर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने काली पहाड़ी, अंबेरी क्षेत्र में दबिश दी। यहां संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक पिस्टल, मैगजीन और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने विरोधी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने के लिए हथियार लाना बताया है। आरोपियों के मोबाइल फोन के विश्लेषण में हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े डेटा भी मिले हैं। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है। History Sheeter arrested
25 से अधिक मामलों में दर्ज है फरदीन का नाम पुलिस के अनुसार, फरदीन उर्फ गांजा (27) निवासी शांति नगर, हिरणमगरी सेक्टर-5, हाल निवासी सेक्टर-14, थाना सविना का हार्डकोर अपराधी है।
उसके खिलाफ उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में 22 और अन्य जिलों में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं, फैजल आलम (26) निवासी खाजीपीर, थाना सूरजपोल के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। Illegal Pistol seized
उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों को लेकर अनुसंधान जारी है।