चारभुजा पुलिस थाना का हैड कांस्टेबल एवं दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

 | 
bribe

उदयपुर 14 दिसंबर 2022 । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर राजसमंद इकाई द्वारा आज बुधवार कों कार्यवाही करते हुये डाउराम हैड कांस्टेबल, पुलिस थाना चारभुजा, राजसमंद और उसके दलाल भंवरनाथ (प्राईवेट व्यक्ति) को शिकायत से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

परिवादी ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी कि दर्ज प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने की एवज में डाउराम हैड कांस्टेबल, द्वारा उसके दलाल भंवरनाथ (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

परिवादी कि शिकायत का सत्यापन कर  एसीबी, उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की राजसमंद इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अनूप सिंह के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये डाउराम  हैड कांस्टेबल और उसके दलाल भंवरनाथ निवासी जस्सा जी का गुढ़ा, राजसमंद (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News