Udaipur में तेज रफ्तार का कहर: स्कूल से लौट रहे 11 वर्षीय बालक की मौत

गड्ढों के शहर में हादसों का जिम्मेदार कौन ?

 | 

उदयपुर , 28 जनवरी 2026  शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र नाकोड़ा नगर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय गोरांग शर्मा पुत्र हरीश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गौरांग निजी स्कूल से छुट्टी के बाद रोज़ की तरह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार 407 गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। शहर के आम मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों से लगातार हो रहे हादसों ने आमजन में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौराहों पर चालान काटने में व्यस्त है, जबकि सड़कों पर रफ्तार का कहर मासूमों के घरों के चिराग बुझा रहा है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal